श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन,निर्धनों के बीच खाद्य पदार्थों का हुआ वितरण।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)15 दिसंबर। आरा शहर के प्रमुख व्यवसायी , फुटबॉलर और सिन्हा परिवार प्रमुख स्व रामेश्वर प्रसाद सिन्हा के द्वितीय पुण्य तिथि पर रविवार को महाजन टोली एक, महादेवा आरा के निवास स्थान पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन उनके बड़े पुत्र राकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हुआ।इस अवसर पर परिवार के लोग उपस्थित रहे। पूजा करने के बाद उपस्थित लोगों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया।इनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा की बड़े भाई की देख देख में परिवार व्यवस्थित रहा।इनकी कमी बराबर याद आती है।एक सफल व्यवसाई के साथ साथ महाराजा कालेज ग्राउंड में फुटबॉल अपने टीम के साथ खेलते थे।सबके सहयोगी एवं धार्मिक विचार धारा रखते थे।
श्री सिन्हा ने बताया कि श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उनके पुण्यतिथि के अवसर पर खाद्य पैकेट गरीबों में वितरित किया गया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पत्नी ऊषा देवी, विमला देवी,रीना सहाय,आशा सिन्हा,राकेश कुमार सिन्हा, संदीप्ता सिन्हा, ज्योति प्रकाश सिन्हा, दिपावली सिन्हा,दिनेश प्रसाद सिन्हा सुरेश कुमार सिन्हा,अंकित सिंन्हा, प्रत्युष मानस,प्रहरष यश,अक्षित सिन्हा, रौशन आदि रहे।

