
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 दिसंबर।आज पुलिस अधीक्षक, भोजपुर मिस्टर राज द्वारा नवीन पुलिस केन्द्र, भोजपुर (आरा) में रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया, जहाँ उन्होंने बल के अनुशासन और दक्षता की बारीकी से समीक्षा की।
इसके उपरांत, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र परिसर में स्थित कोत शाखा का भी गहन निरीक्षण किया, और सभी हथियारों तथा अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
