RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई,केतार के जन वितरण प्रणाली विक्रेता को आवंटित लाइसेंस किया रद्द।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)24 नवंबर।गढ़वा जिले के केतार प्रखंड अंतर्गत ग्राम परती कुशवानी के जन वितरण प्रणाली विक्रेता चन्द्रदेव बैठा को आवंटित अनुज्ञप्ति संख्या 11/2003 को जिला प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
यह कार्रवाई झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के तहत निर्धारित शर्तों एवं प्रावधानों के कथित उल्लंघन की प्राप्त शिकायतों की जांच उपरांत की गई है। आरोपों के सत्यापन के बाद यह पाया गया कि संबंधित उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके आधार पर अनुज्ञप्ति को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
जिला प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि जन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता, सुचारु आपूर्ति एवं लाभुकों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 28 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर: आयुष्मान कार्ड जागरूकता रथ को सिविल सर्जन ने झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:परीक्षा नियंत्रक के पद मुक्ति व निलंबन तक आमरण अनशन जारी:आज़ाद सिंह

rktvnews

नारनौल:सचिव देबाश्री मुखर्जी ने अटल भूजल योजना के कार्यों के बारे में उपायुक्तों के साथ की वीडियो कांफ्रेंस।

rktvnews

बक्सर:मुख्य सचिव की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना एवं पंचायत सरकार भवनों के लिए जमीन की उपलब्धता के संबंध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग बैठक में डीएम हुए शामिल।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 4.0’ अंतर्गत राज्य स्तरीय जेंडर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment