RKTV NEWS अनिल सिंह,01 जून। 1अणे मार्ग में स्तिथ संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से श्री राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।इस प्रतिनिधिमंडल में नीरज उपाध्याय,विकास उपाध्याय, डॉ धीरेंद्र उपाध्याय,जितेंद्र उपाध्याय एवं अजीत उपाध्याय शामिल थे।मुलाकात के क्रम में पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राजगृह में 18जुलाई 2023 को पुरुषोत्तम मास मेला के ध्वजारोहण एवं तीर्थ पूजन में उपस्थिति के लिए अनुरोध पत्र सौंपा जिसे मुख्यमंत्री ने ससम्मान स्वीकार किया।
पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने श्री राजगृह तीर्थ के ब्रह्म कुण्ड परिसर में सनातन धर्म संस्कार भवन निर्माण के लिए भी अनुरोध किया।उनके द्वारा बताया गया की राजगृह विभिन्न धर्मों का संगम है और ब्रह्म कुण्ड परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।ब्रह्म कुण्ड परिसर में एक सनातन संस्कार भवन के निर्माण हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।मुख्यमंत्री ने कहा की पर्यटन विभाग के सचिव एवं जिला प्रशासन नालंदा के अधिकारी संयुक्त रूप से कल ही पंडा प्रतिनिधिमंडल से विमर्श कर एवं ब्रह्म कुण्ड परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य्मंत्री के सचिव अनुपम कुमार , मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

