RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में हुआ मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन, गठित किए गए मतदान दल।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)25 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदानकर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुआ । इस दौरान निर्वाचन आयोग के विशेष साफ्टवेयर से रेंडमाइजेशन कराते हुए मतदान दल बनाए गए। विदित हो कि प्रथम रेंडमाइजेशन में मतदान में काम करने वाले कर्मचारियों का चयन हुआ था। अब सभी 300 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल गठित कर दिए गए हैं । तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों के लिए मतदान केन्द्र निर्धारित किए जाएंगे । अब मतदान के लिए रवाना होने के दिन तीसरे रेंडमाइजेशन में यह पता चलेगा कि कौन सा मतदान दल किस बूथ संख्या पर मतदान कराएगा। सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में संपन्न रेंडमाइजेशन के दौरान डीडीसी नागेन्द्र पासवान, निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला विस निर्वाचन क्षेत्र सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीसीएलआर सच्चिदानंद महतो, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

भोजपुर:धावा दल ने कोईलवर,जमालपुर से बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

भोजपुर:मौनी बाबा घंटा घर के पुनर्निर्माण को लेकर हिंदू जागरण मंच की हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

जयपुर को मिली आईफा 25 फॉरएवर ग्रीन गार्डन की सौगात।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वेव्स डॉक बाज़ार का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

शिक्षक दिवस के उपलक्ष में जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर 3- 3 शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment