RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर के सभी सात सीटों पर जीतेगा सात पार्टियों वाला इंडिया गठबंधन: दीपंकर

महिला कर्जदार योजना है नीतीश सरकार की महिला रोजगार योजना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 अक्टूबर।भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य आज अपनी एकदिवसीय चुनावी दौरे पऱ आरा पहुंचे जहां उन्होंने शहीद भवन के बगल में कांग्रेस मैदान परिसर में आयोजित इंडिया गठबंधन दलों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी के पक्ष में जी-जान लगाकर प्रचार अभियान चलाने और तीन तारा वाले झंडे पऱ बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.
का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा भारी तादाद में जुटे इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
उन्होंने कहा कि इसबार इंडिया गठबंधन में अब पांच नहीं, सात पार्टियां शामिल हैं इससे पुरे बिहार के दलितों, महादलितों के भीतर नया उत्साह पैदा हुआ है. सात पार्टियों का यह गठबंधन जिले की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करेगा और वोट चोर, नौकरी चोर, आरक्षण चोर व जमीन चोर लोगों सत्ता से बाहर करेगा.
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज बदलाव ही बिहार का सबसे बड़ा एजेंडा बन गया है. रोजगार की मांग पऱ लाठी खाने वाले नौजवान, बास-आवास की जमीन से वंचित भूमिहीन, भूमि अधिग्रहण की मार झेल रहे किसान और कर्ज के बोझ तले कराह रही आधी आबादी पिछले 20 वर्षों से सत्ता पऱ काबिज भाजपा-जदयू की डबल इंजन सरकार को एक पल के लिए भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है. ‘बदलो सरकार, बदलो बिहार’ का नारा जन-जन का नारा बन गया है.
उन्होंने कहा कि चुनावों से ठीक पहले नीतीश कुमार ने जो मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जरिये हर महिला को 10 हजार रूपये देने की जो घोषणा की है, वह बहुत बड़ा झूठ है असलियत में यह मुख्यमंत्री महिला कर्जदार योजना है जैसा कि गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों पटना में बोल गए हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार के इस चुनाव से तय होगा कि देश में संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचेगा या नहीं. अगर हमें इसे बचाना है तो इस वोटचोर, आरक्षण चोर और रिश्वतखोर सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा.
उन्होंने कहा कि आज बिहार का विकास का मतलब हो गया है ‘फ्लाईओवर बाई पास’ और सुशासन का असली चेहरा बन गया है अपराधी, पुलिस और भ्रष्ट अफसरों का गठजोड़. भागलपुर के पीरपैती में अडानी को 1050 एकड़ जमीन एक रूपये की लीज पऱ देना इसी चरम भ्रष्टाचार का नमूना है.
उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी ही रट लगाए, नीतीश कुमार उसका अगला मुख्यमंत्री नहीं हैं जबकि हम न भी कहते तो तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री थे और अब तो हमने डंके कि चोट पर इसकी घोषणा भी कर दी.
उन्होंने एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि ह मने लड़कर लाखों गरीबों का मताधिकार बचाया है. अब हम बूथ पऱ अपनी ताकत दिखाकर वोटचोरों-घुसखोरों की सरकार को धूल चटाएंगे.
उन्होंने माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों को नया नहाजन बताते हुए कहा कि कर्ज के बोझ से दबी महिलाएं पुरे बिहार में ‘दस हजार में दम नहीं, कर्ज मुक्ति से कम नहीं’ का नारा लगा रहीं हैं. इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो उनको छोटे कर्ज को पूरीतरह से मुक्ति दिलाई जाएगी और महिला को प्रतिमाह 2500 रूपये मिलेंगे.

अन्य वक्ताओं ने कहा

महात्मा गांधी के प्रपौत्र और भारत के लोग अभियान के नेता तुषार गांधी ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव करनेवाला हा. हमें न् केवल बिहार का मुख्यमंत्री बदलना है बल्कि आगे चलकर देश का प्रधानमंत्री भी बदलना है. उन्होंने विघटनकारी व नफरती ताकतों बिहार के विकास पर पिछले बीस वर्षों से कुंडली मार कर बैठी सरकारों को परास्त कर बिहार और देश की आत्मा को बचाने की जोरदार अपील की.
बीआर पाटिल ने कहा कि बिहार में जो भयानक गरीबी और पलायन है, उससे बाहर निकलने के लिए लुटेरों और वोटचोरों की सरकार को सत्ता से बाहर करना होगा.
डॉ. सुनीलम ने कहा कि महात्मा गांधी और जेपी के नेतृत्व में बिहार से शुरू हुए आंदोलनों ने देश को आजादी दिलाई और लोकतंत्र की हिफाजत किया. भाकपा (माले) प्रत्याशी को जीता कर हमें इस लड़ाई को और आगे बढ़ाना है.
कार्यकर्ता सम्मेलन को महात्मा गांधी के प्रपोत्र तुषार गांधी, चर्चित किसान नेता डॉ. सुनीलम, योजना आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. बीआर पाटिल, आरा सांसद सुदामा प्रसाद, आरा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी, राजद के राज्य उपाध्यक्ष पूर्व विधायक व राजद नेता बिजयेन्द्र यादव, महासचिव रामबाबू पासवान, सोनू यादव, कांग्रस जिलाध्यक्ष अशोक राम, वीआईपी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद व प्रखंड अध्यक्ष मंटू सहनी, भाकपा नेता उत्तम प्रसाद, माकपा नेता नरेन्द्र पांडे, जिला पार्षद आरती देवी, डॉ. विजय कुशवाहा, दुर्गावती कुमार मौर्य, विनोद चंद्रवंशी, ऐपवा नेत्री संगीता सिंह आदि समेत इंडिया गठबंधन के दर्जनों नेताओं व वरिष्ठ नागरिकों ने संबोधित किया. कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव और संचालन भाकपा(माले) जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने किया.
कार्यकर्ता सम्मेलन में भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य, अतुल दिघे, पूर्व विधायक भाई दिनेश आदि समेत अन्य दर्जनों इंडिया गठबंधन नेता मौजूद रहे. सभी नेताओं ने एक स्वर से भाकपा (माले) के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को तीन तारा वाले झंडा पऱ बटन दबाकर भारी मतों से जिताने की अपील की।

Related posts

28 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपति ने स्वीप गतिविधियों के लिये झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा को किया सम्मानित।

rktvnews

पटना:जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर PK का बड़ा ऐलान।

rktvnews

कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बक्सर के प्रतिभागियों ने उप मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मान प्राप्त कर जिलें का मान बढ़ाया।

rktvnews

पटना:आम लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए सहकार भारती तत्पर प्रेस वार्ता में बोले ‌ प्रांतीय अध्यक्ष आर डी सिंह।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हर हफ्ते दें निर्माण कार्य प्रगति की प्रोग्रेस रिपोर्ट : मंत्री

rktvnews

Leave a Comment