RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था : राज्यपाल

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)09 अप्रैल।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की जिला रेडक्रॉस समितियों के निर्वाचन कार्य की राजभवन में समीक्षा की। उन्होंने जिला इकाइयों जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है अथवा हो गया है। उनके निवार्चन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है।
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, राज्य रेडक्रॉस समिति के जनरल सेक्रेटरी सहित राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस की सभी स्तर की इकाइयों के निर्वाचन की नियमित व्यवस्था हो। निर्वाचन कार्य समय पर हो। इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। प्रदेश की जिला इकाइयों का कार्यकाल अंतिम चरण में है अथवा पूरा हो गया है। उनके निर्वाचन का कैलेंडर जारी किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस से संबंद्ध समितियों के निर्वाचन प्रक्रिया को भी शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों से राजभवन द्वारा रेडक्रॉस इकाइयों को दिए गए अनुदान के उपयोग की समीक्षा करने की अपेक्षा की है। सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को उचित औषधियों की उपलब्धता में बाधा नहीं आए। उन्होंने इस की सतत मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देशित किया है।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष ने मतदान करने हेतु दिया संदेश।

rktvnews

भोजपुर:राजेश साहू बने लोजपा रामविलास भोजपुर के कार्यकारी अध्यक्ष।

rktvnews

चितौड़गढ़:निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों ने किया मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण!सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

पिण्ड दान : धर्मदेव सिंह

rktvnews

G-20 थीम आधारित एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF) एवं म. प्र. फार्म गेट सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन

rktvnews

Leave a Comment