RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाकपा-माले के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिल सौंपा मांग-पत्र,मामला तरारी भूमिहीन दलितों का

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जून।तरारी में चले भूमिहीन दलित गरीबों का 40 दिन अनिश्चितकालीन धरने पर प्रशासन से हुई वार्ता को लागू करने के लिए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से भाकपा-माले के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मांग-पत्र सौंपा!प्रतिनिधि मंडल द्वारा मांग-पत्र सौपने के बाद माले नेताओं ने कहा कि 60 वर्ष से दलित गरीब जिस जमीन पर खेती करते आ रहे है उस जमीन को सरकार के इशारे पर स्थानीय विधायक द्वारा उस जमीन में पोखर खोद कर जमीन हड़पना चाहते है!जमीन को बचाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना चला जिलाधिकारी से मिला गया!जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमिटी भी बनाया जिसमें एसडीओ,डीसीएलआर,लघु सिंचाई कार्यपालक अभियंता शामिल थे!कमेटी ने निरीक्षण भी किया लेकिन अभी तक कमेटी का रिपोर्ट नहीं मिला!30 अप्रैल को पीरो एसडीओ धरना स्थल पर आए जमीन का निरीक्षण किए और बोले कि खोदे गए पोखर को भरा जाएगा और पईन के दोनों तरफ से 10 फिट उड़ाही करके जमीन को छोड़ दिया जाएगा!लेकिन महीना दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक वार्ता लागू नहीं किया गया!आज भोजपुर जिलाधिकारी से माले का प्रतिनिधिमंडल मिला और वार्ता को लागू करने पर बात हुई!जिलाधिकारी ने कहा कि पोखर को भरा जाएगा 10 फिट पईन उड़ाही किया जाएगा साथ ही दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कर सरकारी पैसा का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों से पैसा वसूला भी जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि अगर इस काम के कारण समस्या आएगी तो इस योजना को रद् कर दिया जाएगा!आगे माले नेताओं ने कहा कि इस योजना के कारण इलाके में भारी तबाही होगी कई गांव डूबेंगे और किसानों का फसल बर्बाद होगा तथा गरीब भुखमरी का शिकार होंगे!आगे नेताओं ने कहा कि सरकार इस योजना को वापस ले नहीं तो किसानों और आमजनों पर भारी संकट आएगा!प्रतिनिधि मंडल में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य प्रखंड सचिव उपेन्द्र भारती,राज्य कमेटी सदस्य संजय यादव, भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,विंध्याचल पासवान,रितेश कुमार थे!

Related posts

भोपाल:राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि।

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज में वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता 24 – 25 का हुआ आगाज।

rktvnews

श्रीअन्न आधारित पकवान प्रतियोगिता आयोजित!मोटे अनाज जीवन में औषधि से बेहतर:डॉ पीके द्विवेदी

rktvnews

भोजपुर:गंगा नदी मे डूबने से दो युवको की मौत के बाद बड़हरा विधायक परिवार को सांत्वना देने पह़ुचे।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर मोटरयान निरीक्षक के द्वारा स्कूली बसों की की गई जाँच।

rktvnews

भोजपुर : राज्यपाल से मिले शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा

rktvnews

Leave a Comment