RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)26 सितंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग उपस्थित हुए और अपने व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं जनहित की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर प्राप्त आवेदनों में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने, आवास खाली कराने की अपील, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं, बिल्डर द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत, दबंगों द्वारा धमकी देने, ट्रांसजेंडर समुदाय की मांग, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायत, बकाया बंदी पारिश्रमिक राशि की मांग, अंत्येष्टि सहायता, पारिवारिक विवाद आदि के आवेदन शामिल रहे
उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी नागरिक की समस्या को अनसुना नहीं किया जाएगा और प्राप्त आवेदनों पर विभागवार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने विशेष रूप से संवेदनशील मामलों जैसे चिकित्सा सहायता, धोखाधड़ी की शिकायतें एवं दबंगई से जुड़े प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।

Related posts

मध्यप्रदेश : उज्जैन में धूमधाम से निकली भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी।

rktvnews

28 जुलाई को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का आयोजन!निजी नियोजक द्वारा 30 पद के लिए अभ्यर्थियों का किया जायेगा चयन।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित।

rktvnews

भोजपुर:चिकित्सक दिवस सप्ताह पर फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर के श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली उच्च विद्यालय में मैट्रिक परिणामों को ले हर्ष का माहौल।

rktvnews

Leave a Comment