
भोपाल /मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 25 सितंबर। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं उत्कृष्ट संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदेश कार्यालय, भोपाल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
