RKTV NEWS/अनिल सिंह,29 मई।जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की तीसरी बैठक भोजपुर समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी भोजपुर के कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में योजनाओं का अनुमोदन तथा प्रदूषण के नियंत्रण एवं रोकथाम के बारे में विधिवत रूप से चर्चा की गई जिसमें जिलाधिकारी एवं जिला वन पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा जानकारियां दी गई।उनके द्वारा बताया गया कि प्रदूषण को रोकने हेतु सबसे पहले प्लास्टिक पर पूर्णता प्रतिबंध लगाना आवश्यक है तभी प्रदूषण पर हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक में सिविल सर्जन भोजपुर सहित जिला के कई पदाधिकारी एवं पर्यावरण समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

