RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बिहार:भोजपुर:राजनीतिक दलों के प्रतिंधियो संग तरारी विधानसभा उप चुनाव को ले किया गया ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम रेंडेमाईजेशन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में आज तरारी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 हेतू ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम रेंडेमाईजेशन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष /सचिव के उपस्थिति में किया गया। प्रथम रेंडेमाईजेशन के उपरांत भौतिक रूप से मतदान में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम/वीवीपैट निर्वाची पदाधिकारी को हस्तगत कराने हेतू आवश्यक कार्रवाई ईवीएम कोषांग द्वारा की जाएगी।
साथ ही मूल मतदान केंद्र का संशोधन एवं सहायक मतदान केंद्र का प्रस्ताव पर विचार विमर्श हेतू मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष /सचिव के साथ बैठक आहूत की गई। विदित हो कि तरारी विधानसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान में कुल 331 मूल मतदान केंद्र है।तरारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मूल मतदान केंद्र में संशोधन हेतू कोई प्रस्ताव नहीं है!
मतदान केंद्र संख्या 176 में 1500 से अधिक निर्वाचक निर्वाचक रहने के कारण उसी भवन परिसर में एक सहायक मतदान केंद्र का प्रस्ताव तैयार किया गया।उक्त प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन हेतू निर्वाचन विभाग बिहार पटना को भेजा जाएगा।अनुमोदनोपरांत मतदान केंद्र के सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related posts

दुमका:हाईवे किनारे स्थित 61 विद्यालयों में बनेगी चहारदीवारी, डीएमएफटी बैठक में उपायुक्त का निर्देश।

rktvnews

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह ,पुलिसकर्मी सही मायनों में समाज के असली नायक: मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:सैडभर में 70 वर्ष से अधिक की उम्र वरिष्ठ नागरिकों के कैंप लगाकर बनाए गए आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

दुमका:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, केंद्रीय कारा एवं ऑब्जर्वेशन होम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चित्रांश परिवार ने उल्लासपूर्वक् आयोजित की होली मिलन समारोह।

rktvnews

दरभंगा:चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत चौथे दिन का खेल हुआ सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment