RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा बार एसोसिएशन चुनाव 2026-28 में बदलाव की आवाज तेज।

महासचिव पद के उम्मीदवार संजय कुमार उर्फ अतुल प्रकाश ने कहा—“यह मेरी नहीं, आम अधिवक्ताओं के एजेंडे की जीत है”

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर)28 अगस्त। आरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव 2026-28 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। महासचिव पद के उम्मीदवार संजय कुमार उर्फ अतुल प्रकाश (क्रम संख्या-09) ने अधिवक्ता कल्याण, पारदर्शी संचालन और सम्मान को केंद्र में रखते हुए अपना एजेंडा अधिवक्ताओं के बीच रखा है। उम्मीदवार का दावा है कि उनके एजेंडे को सिविल कोर्ट परिसर के बड़ी संख्या में आम अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
संजय कुमार उर्फ अतुल प्रकाश ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जो पांच प्रमुख संकल्प अधिवक्ताओं के सामने रखे हैं, उनमें होली-दशहरा सम्मान निधि, अधिवक्ताओं के लिए ग्रुप बीमा, मृत्यु दावा राशि को ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 तक करना, जरूरतमंद अधिवक्ताओं के लिए ₹50,000 तक मेडिकल सहायता तथा बार के एक-एक रुपये के खर्च का ऑनलाइन हिसाब सार्वजनिक करना शामिल है।
उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में सिविल कोर्ट के कोने-कोने में जिस तरह आम अधिवक्ताओं का स्नेह और समर्थन मिला है, उससे स्पष्ट है कि आरा बार का अधिवक्ता अब व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव चाहता है।”
महासचिव पद के उम्मीदवार ने अपने अभियान को व्यक्तिगत चुनाव के बजाय आम अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान और कल्याण का अभियान बताते हुए कहा कि बार की वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर होगी।
उन्होंने कहा, “बार का पैसा, बार के अधिवक्ताओं पर ही खर्च होना चाहिए। महासचिव बनने के बाद मैं अधिवक्ताओं के सामने रखे गए प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।”
संजय कुमार उर्फ अतुल प्रकाश ने कहा कि अधिवक्ताओं का समर्थन उनके लिए केवल चुनावी समर्थन नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे महासचिव पद पर क्रम संख्या 09 पर मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि बार में कल्याणकारी योजनाओं, पारदर्शिता और सम्मान की नई व्यवस्था स्थापित की जा सके।
उन्होंने कहा, “यह मेरी जीत नहीं होगी, बल्कि उस एजेंडे की जीत होगी जिसे आम अधिवक्ताओं ने स्वीकार किया है। यह अधिवक्ता सम्मान और बदलाव की जीत होगी।”

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बैंगाबाद प्रखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : शराब के छापामारी में एक देशी कट्टा बरामद।

rktvnews

मॉस्को में बड़े पैमाने पर BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में भारत भी शामिल होने जा रहा है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एमपी के दरवाजे सभी के लिये खुले है, हर सेक्टर में निवेशकों का स्वागत है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून: राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल को बांधी राखियां।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment