RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

अक्षय नवमी पर लोगों ने आंवले के  पेड़ के नीचे की पूजा अर्चना।

राकेश मंगल सिन्हा 21नवम्बर। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को अक्षय नवमी के अवसर पर लोगों ने आंवले के पेड़ के नीचे पूजा, अर्चना और वंदना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आंवला के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की तथा ब्राह्मणों को कुष्माण्डा में गुप्त दान किया। साथ ही परिजनों एवं नजदीकियों को भोजन कराया। बिहार प्रदेश चित्रगुप्त वंशज के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव “नंदू” ने इस संबंध में बताया कि मान्यताओं के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक भगवान विष्णु का वास आंवला के पेड़ के पर होता है। इसीलिए अक्षय नवमी या आंवला नवमी  के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा अर्चना की जाती है। इससे आरोग्य, सुख-शांति, एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कई जगह इसे कुष्माण्डा नवमी तथा जगधात्री पूजा के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी का वही महत्व बताया गया है जो वैशाख मास की तृतीया यानी अक्षय तृतीया का महत्व है। अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कार्य कभी खत्म नहीं होता है। इस दिन किया हुआ दान-पुण्य कार्य कभी खतम नहीं होता है। इस दिन जो भी शुभ कार्य, पूजा अर्चना, भक्ति, सेवा आदि की जाती है उसका पुण्य कई जन्म तक मिलता है। इस दिन किए हुए शुभ कार्यों का फल का ह्रास नहीं होता है अर्थात अक्षय होता है। इसीलिए इसको अक्षय नवमी के नाम से जाना जाता है। आंवला भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय फल है और आंवला के वृक्ष में सभी देवी- देवता वास करते हैं। इसीलिए इस वृक्ष की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन से द्वापर युग का आरंभ हुआ था और इस दिन से ही भगवान कृष्ण अपनी बाल लीलाओं को त्याग कर मथुरा चले गये थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नवरोज की बधाई दी।

rktvnews

भारतीय नौसेना पोत आईएनएस किल्टन द्वारा वियतनाम की कैम रन खाड़ी (कैम रन बे) की यात्रा।

rktvnews

डॉ जितेंद्र सिंह ने लंदन विज्ञान संग्रहालय का दौरा किया और सफल टीका पहलों में भारत के अनुभव को साझा किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 सितंबर 25

rktvnews

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित!कृषि कार्य में महिलाओं की भागीदारी 65 प्रतिशत:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

Leave a Comment