RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:उपायुक्त ने की पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण की समीक्षा बैठक दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

निर्माणाधीन पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी।

अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )18 अगस्त। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने निर्माणाधीन सड़क की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीनता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी या अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ की गुणवत्ता का निरंतर निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हैं, उसे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए दूर करें। उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, संबंधित कार्यपालक अभियंता और अंचलाधिकारी को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, और निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव नियमित रूप से करें ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर जिला पांचवें राष्ट्रीय वाटर अवार्ड के लिए चयनित।

rktvnews

सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी

rktvnews

भोजपुर: भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझा रहा आरा रेड क्रॉस सोसायटी।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने मसूरी में तंजानिया के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया।

rktvnews

गांधी इच्छा के विरुद्ध सत्याग्रह में शामिल हुई थी कस्तूरबा।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने राजभवन में लोक कलाकार डॉ. नंदलाल भारती की पुस्तक “आमारे जौनसारी गीत” का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment