RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट ,जोनल मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 20 नवंबर।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2024 व जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण, भयमुक्त एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत 11 बागपत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 50 छपरौली में 42 सेक्टर मजिस्ट्रेट ,4 जोनल मजिस्ट्रेट, 51 बड़ौत में 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट 3 जोनल मजिस्ट्रेट , 52-बागपत 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट 3 जोनल मजिस्ट्रेट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों / मतदेय स्थलों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 105 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 10 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए हैं जो अभी से अपने पोलिंग स्टेशनों (मतदेय स्थलों) का निरन्तर भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे तथा प्रत्येक मतदेय स्थल क्रिटीकल / वल्नेबल क्षेत्रों का चिन्हांकन करने ए०एम०एफ० के अन्तर्गत मतदाताओं को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी ,रैम्प, फर्नीचर, शौचालय, छाया, आदि की व्यवस्थाओं का भौतिक रूप से सत्यापन कर रिपोर्ट सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा निर्वाचन के दौरान शान्ति / कानून व्यवस्था बनाए रखने से सम्बन्धित यदि कोई विपरीत तथ्य प्रकाश में आता है, तब तत्काल सम्बन्धित जोनल मजिस्ट्रेट / रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराएंगे। तथा निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी मतदान कराने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट को निर्वाचन की प्रक्रिया से रूबरू कराया और उनके साथ अनुभव साज करें उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र से संपर्क करने के लिए जिस भी मतदान से जुड़े अधिकारी की जो दायित्व दिए जाते हैं उन्हें उसकी संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए जो निर्वाचन संबंधित गाइडलाइन हैं उनका अवलोकन अवश्य करें और अपने नियमों और कर्तव्य पर निश्चित रहे ।
सेक्टर मजिस्ट्रेट /जोनल मजिस्ट्रेट टीम भावना के साथ कार्य करें निर्वाचन की प्रक्रिया में कोई बड़ा छोटा नहीं होता है जिसे जो अनुभव है वह अपना अवश्य शेयर करें पोलिंग स्टेशन पर किसी भी तरीके की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए संतुष्टि के साथ अपनी रिपोर्ट दें स्टेशन पर पूर्व के इलेक्शन में क्या कमी रही है उन पर भी विशेष ध्यान रखा जाए जिससे कि समय रहते हुए उन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी सहित सेक्टर जोनल, मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जनहित फाउंडेशन ट्रस्ट ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह।

rktvnews

भोपाल:मंत्रि-परिषद ने सार्वजनिक निजी भागीदारी से हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की दी स्वीकृति।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, मांगों और समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी की योगा टीम ने नेशनल स्पोर्टस में जीता ‘कास्य’।

rktvnews

सरकार ने एसपीआईसीईडी योजना के जरिए हल्दी के निर्यात को बढ़ावा दिया:केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

rktvnews

भोजपुर: BSDAV में यू.के.जी.के विद्यार्थियों के सम्मान में ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’।

rktvnews

Leave a Comment