RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़: कथक नृत्य कार्यशाला : छात्रों को मिल रही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में रायगढ़ घराने की बारीकियां सिखा रहीं डॉ. सुचित्रा हरमालकर

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 29 जुलाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कथक नृत्य विभाग में 28 जुलाई को चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्यशाला का आयोजन कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। इसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में शासकीय महाविद्यालय इंदौर की प्रोफेसर डॉ. सुचित्रा हरमालकर को आमंत्रित किया गया है। प्रो. डॉ. सुचित्रा हरमालकर रायगढ़ घराने की प्रतिनिधि कलाकार एवं गुरु हैं, जिनके द्वारा कथक नृत्य विभाग के विद्यार्थियों को रायगढ़ घराने की परंपरागत बंदिशों की सूक्ष्मता से धैर्य के साथ तालीम दी जा रही है। कथक नृत्य की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थीगण इस कार्यशाला में रुचि ले रहे हैं और प्रतिदिन कार्यशाला में उपस्थित हो रहे हैं।

Related posts

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित डिजिटल मेंटल हेल्थ कार्यशाला में कुलपति डाॅ. लवली शर्मा हुईं शामिल।

rktvnews

46 गाड़ियों में लगाए गए सामान्य श्रेणी के 92 कोच; 22 दूसरी गाड़ियों के भी विस्तार की योजना।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर इकाई ने जवनिया में बाढ़ पीड़ितो में किया राहत समाग्री वितरित।

rktvnews

आगर मालवा पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

rktvnews

वैशाली: मद्य निषेध को सख्ती से लागू करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम

rktvnews

दुखता है मन…. रोती है आंखें:रघुपति

rktvnews

Leave a Comment