RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखण्ड)22 जुलाई। आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। आज के जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडो से आये लोगों की समस्याओं से अवगत हुए तथा उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को निर्देशित किया।
आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनता दरबार के दौरान सर्वप्रथम कांडी प्रखंड के ग्राम उगर निवासी पूजा देवी ने वर्ष 2017 से अब तक राशन नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत वे ग्रीन कार्ड के लाभुक हैं। उन्होंने कहा कि संभवत: ग्रीन कार्ड होने की वजह से उन्हें राशन अभी तक नहीं मिल पा रहा है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अपने ग्रीन राशन कार्ड को लाल कार्ड में परिवर्तित कराने का अनुरोध किया है। रमना प्रखंड के मझिगांवां निवासी प्रमोद पाल, सतीश पासवान एवं संयुक्ता कुमारी ने सामूहिक रूप से आवेदन समर्पित करते हुए मनरेगा के तहत कृत कार्य के विरुद्ध राशि का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की। सभी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में उन्हें मुर्गी सेड निर्माण की स्वीकृति मिली थी। तत्पश्चात मुर्गी सेड का निर्माण कर देने के बाद आज तक मटेरियल राशि का भुगतान नहीं किया गया है। सभी ने मनरेगा के तहत कृत कार्य के विरुद्ध राशि का भुगतान करा दिए जाने का अनुरोध किया। रमकंडा प्रखंड के ग्राम रमकंडा निवासी इशहाक अंसारी ने आवेदन समर्पित करते हुए गैर मजरुआ आम रास्ता को अपने ही गांव के दिलदार मियां एवं इसराफिल उर्फ सद्दाम अंसारी के द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा आम रास्ता में पक्का निर्माण करके रास्ता को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत अंचल कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में भी किया गया है परंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते आम जनों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आम रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया।इसी प्रकार अतिक्रमण किए जाने की शिकायत के संबंध में सदर प्रखंड के हूर मध्या निवासी विनोद राम ने बताया कि उनके ही गांव के दबंगों ब्रजेश चौबे एवं अन्य के द्वारा उनके रैयती भूमि में अवैध निर्माण कर भूमि कब्ज़ा करने का कार्य किया जा रहा है, जिसका विरोध करने पर उनके परिजनों के साथ मारपीट एवं गाली गलौज किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से उक्त अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया था परंतु दबंगों द्वारा उक्त बातों को न मानते हुए पुनः अवैध निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उक्त मामले की जांच कराते हुए दोषी व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने एवं अवैध निर्माण को रोकते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया है।
बताया गया कि आज के जनता दरबार में 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनके समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों व विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

भोजपुर: आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संदिग्ध की ली गई तलाशी,निकला मोबाइल चोर।

rktvnews

भोपाल:बैंकर्स साहित्य एवं कला परिषद द्वारा द्वितीय पावस गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

चतरा:79वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:दीदीजी फाउंडेशन ने मुजफ्फरपुर के वृद्धाश्रम में किया कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण।

rktvnews

पंद्रहवें वित्त आयोग ने कर्नाटक के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए अनुदान जारी किया।

rktvnews

गिरीडीह:बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment