RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जुलाई। स्थानीय कतिरा स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में शिक्षक मेजर शाहबाज शाहीन के अवकाश ग्रहण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य सहित शिक्षक व अन्य उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक
देवेश कुमार ने कहा की सम्मानित शिक्षक मेजर शाहबाज शाहीन विगत 15 वर्षों से विद्यालय में कम्प्यूटर शिक्षक के रूप में एक मजबूत आधार स्तंभ बनकर अपनी सेवा देते रहे।इनके जाने से विद्यालय प्रबंधन एक कुशल शिक्षक, कर्तव्यनिष्ठ सक्रिय सहयोगी की कमी महसूस करेगा।विद्यालय के प्राचार्य अरविंद लोचन ने मेजर शाहबाज शाहीन के व्यक्तित्व व कृतित्व को विस्तार से बताया।इनकी उपलब्धियां,इनके योगदान पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि आपके लिए विद्यालय के दरवाज़े हमेशा खुले रहेंगे। हमारे रिश्ते कभी कमज़ोर नहीं होंगे। इन्होंने सम्मान के साथ अंगवस्त्र और माला पहनकर कृतज्ञता ज्ञापित किया।इस अवसर पर सबकी आंखें नम हो गई।सबने लंबे समय तक एक साथ स्कूल परिसर में जुड़कर रहे,भावनात्मक संबंध जुड़ गये थे। अंत में ये सम्मान और उपहार पाकर सभी को दिल से धन्यवाद दिया और कहा विद्यालय को बहुत मिस करेंगे। उन्होंने बच्चों से पढ़ लिख कर एक नेक इंसान बनने की प्रार्थना की। धन्यवाद ज्ञापन प्रधान शिक्षक जितेंद्र राय सर ने दिया।अन्य शिक्षक , शिक्षिका भी मौजूद थे शशि भूषण पांडे , गुड़िया , श्रुति , किरण ओर वैदवी मिस उपस्थित रहे।

Related posts

एनएसई ने मनाया भारत के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न।

rktvnews

सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सुजीत उपाध्याय को किया गया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल, कथकौली में सड़क सुरक्षा संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:मध्यस्थता अभियान को ले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक।

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

Leave a Comment