RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा विश्व शांति के ध्वजवाहक हैं :प्रो बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जुलाई।आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा के 90 वें जन्मदिन पर तिब्बत भारत मैत्री संघ भोजपुर के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन कर दलाई लामा के दीर्घ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिनेटर प्रो बलिराज ठाकुर ने की।अध्यक्षीय भाषण में प्रो बलिराज ठाकुर ने प्रेम करुणा और शांति’ विषय पर कहा कि अशांत विश्व के सामने विश्व शांति की बड़ी चुनौती है। ऐसे में दलाई लामा के जीवन और उनके संदेश से शांति का रास्ता निकल सकता है। तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा विश्व शांति के ध्वजवाहक हैं। भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय ने कहा कि दलाई लामा को शरण देकर भारत ने सराहनीय कदम उठाया था। कवि समीक्षक जितेंद्र कुमार ने ऐतिहासिक घटनाओं के संदर्भ में दलाई लामा की चर्चा करते हुए सारगर्भित भाषण दिया। संचालन करते हुए तिब्बत भारत मैत्री संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष रामनाथ ठाकुर ने उनके संदेश के अधिक से अधिक प्रचार पर बल दिया। अधिवक्ता प्रमोद राय ने कहा कि दलाई लामा का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है।शिक्षक नेता शशिकांत तिवारी,उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,महेश्वर सिंह , राम प्रकाश सिंह और लाल बाबू सिंह सहित कई लोगों ने विमर्श में भाग लिया। यशवंत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पदाधिकारी व कर्मियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर।

rktvnews

भारतीय गणराज्य पर हिंदुत्व-कॉर्पोरेट गठजोड़ का हमला।

rktvnews

सारण: अनुकंपा के आधार पर 8 आश्रितों को जनवितरण प्रणाली के अनुज्ञप्ति की दी गई स्वीकृति।

rktvnews

गिरिडीह :उपायुक्त ने की Project GARV से संबंधित समन्वय बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग परिचर्चा की और सहभोज का लिया आनंद।

rktvnews

Leave a Comment