RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के स्थानांतरित व सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी को दी गयी विदाई।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने उनके कार्यों को सराहा।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 30 जून। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कार्यरत वित्त अधिकारी नरेंद्र गढ़े की पदोन्नति के पश्चात स्थानांतरण व सहायक ग्रेड 3 बलराम दुबेले की सेवानिवृत्ति पर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी। इस दौरान कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा व कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी के द्वारा स्थानांतरित अधिकारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी को शॉल व श्रीफल भेंट कर उपहार प्रदान किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि यहां से आप लोगों के जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। आप अपने जीवन में स्वस्थ रहें एवं संतुष्ट रहें। नये लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। कुलपति डॉ. शर्मा सहित उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने स्थानांतरित व सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी के कार्यकाल की सराहना की। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह ने बलराम दुबेले के कार्यकाल की प्रशंसा की और हमेशा सहयोग करने की बात कही। अंत में बलराम दुबेले ने अपने कार्यकाल का अनुभव साझा किया। बहुत ही सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

दरभंगा: यूनिसेफ द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा व आगे की रणनीति पर विचार के लिए जिले के निजी होटल रोटी सोटी में हुई बैठक।

rktvnews

जमुई: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से शुरू होगी प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ , 20 मई से पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे PK

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

हमारे रजिस्ट्रार का अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जामिया का सम्मान है : वीसी प्रो. मज़हर आसिफ़

rktvnews

मध्यप्रदेश के कटनी में मनाया गया 1857 की क्रांति के प्रणेता राजा शंकर शाह और कुँवर रघुनाथ शाह का शौर्य दिवस।

rktvnews

Leave a Comment