RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में संगीतमय भजनों के साथ हुई भगवान जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा की पहल पर दरबार हाल में आयोजित हुआ सांगीतिक कार्यक्रम।

ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु, पूरे दिन लगी रही दर्शनार्थियों की भीड़।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 27 जून। भगवान जगन्नाथ जी के रथयात्रा पर्व को विशेष बनाने के लिए कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा द्वारा नयी पहल करते हुए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के दरबार हाल में सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां संगीतमय भजनों के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की गयी। यह आयोजन रथयात्रा उत्सव के दौरान हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विश्वविद्यालय की कला, संस्कृति से जोड़ना रहा, जिसके लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गयीं। विश्वविद्यालय के प्राचीन दरबार हाल, जो खैरागढ़ विरासत के राजाओं की तस्वीरों के साथ ही विभिन्न कलाकृतियों से सुसज्जित है, वहां आयोजित सांगीतिक संध्या का लाइव प्रसारण ग्रंथालय के माध्यम से किया गया। विश्वविद्यालय का भ्रमण करने पहुंचने वाले दर्शनार्थियों के लिए संग्रहालय, ग्रंथालय व राधा कृष्ण मंदिर को दिनभर के लिए खुला रखा गया। इस संगीतमय कार्यक्रम का आनंद लेने दूर दराज से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शाम तक भजनों का आनंद लेते रहे।

नयी पहल : सालों से बंद दरबार हाल के मुख्य द्वार को दर्शकों के लिए खोला गया

रथयात्रा पर्व पर सालों से बंद दरबार हाल के मुख्य द्वार (शेर गेट) को खुलवाकर कुलपति डॉ. शर्मा ने दर्शकों को खैरागढ़ की विरासत को जानने व समझने का अवसर प्रदान किया। इसके साथ ही रथयात्रा पर्व पर दर्शकों के लिए भगवान राधा कृष्ण मंदिर को भी दिनभर खुला रखा गया, जिससे यहां पहुंचने वाले दर्शक भगवान राधा कृष्ण का दर्शन लाभ ले सकें। यह पहल विश्वविद्यालय के साथ ही खैरागढ़ क्षेत्र के लोगों के लिए भी विशेष है, जिसके चलते लोगों को इस विश्वविद्यालय के इतिहास को जानने–समझने के साथ ही देखने का भी अवसर मिल रहा है।
रथयात्रा पर्व पर विश्वविद्यालय परिसर में सुबह से देर रात तक विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों सहित संग्रहालय, प्राचीन बावली, आर्ट गैलरी सहित भगवान राधा कृष्ण मंदिर का दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। इन सबके बीच दरबार हाल में आयोजित सांगीतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा और कार्यक्रम के अंत तक लोग संगीत भजनों का आनंद लेने पहुंचते रहे। कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो. नमन दत्त सहित प्राध्यापकगण व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की

भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचते ही कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ जी के रथ को अपने हाथों से खींचकर यात्रा को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ जी के पथ को साफ कर शुद्ध जल से पथ को शुद्ध किया और भगवान जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की कामना की।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने नगर निकाय चुनाव के तैयारियों का लिया जायज़ा, दिए सख्त एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:संदेश विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर पंजीकरण एवं विलोपन कार्य का भौतिक सत्यापन सम्पन्न।

rktvnews

गिरीडीह:आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान” के तहत अदावाकृत संपतियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 6,500 करोड़ रु० की लागत से 785 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित अनन्त नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना में भू-खण्डों के लिए पंजीकरण का शुभारम्भ किया।

rktvnews

भोजपुर : अफीम का डोडा व पौधे के डंठल को पुलिस ने किया बरामद!16 बोरा डोडा बरामद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment