RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सारण:निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम के द्वारा निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

सारण/छपरा 20 जनवरी।आज सारण प्रमंडल के निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा सर्वानन एम की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में आयुक्त के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को सदैव पूर्ण गंभीरता से करने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि मृत व्यक्ति एवं स्थानांतरित अथवा दूसरी जगह पर स्थाई रूप से रह रहे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से निश्चित रूप से हटाने की कार्रवाई करें।इस संबंध में डोर टू डोर किए गए सर्वे की गंभीरता पूर्वक समीक्षा करने एवं युवा मतदाता जिनकी आयु 18 से 19 के बीच हैं। उनके नाम शत् प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ने हेतु पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत किए गए जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के ई आर आओ के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा आयुक्त के द्वारा की गई।समीक्षोपंरात महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए आयुक्त ने तीसरे एवं अंतिम समीक्षात्मक बैठक में सभी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु सबों को धन्यवाद ज्ञापित किया। आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि अभियान के दौरान प्राप्त शिकायत पत्रों पर गंभीरता पूर्वक समाधान करते हुए इसकी सूचना आवेदक को देने की आवश्यकता है। उप निर्वाचन पदाधिकारी, सारण के द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 6 जनवरी 2024 तक जिला में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 98 हजार 279 ,महिला मतदाताओं की संख्या 14 लाख,59हजार 881 तथा थर्ड जेंडर की कुल संख्या 11 है ।इस प्रकार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 30,58,171 है। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी,अपर समाहर्ता मो मुमताज आलम, तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, सभी विधानसभा क्षेत्र के ई आर ओ एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरकार ने ‘ई-कुकिंग परिवर्तन’ के लिए उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जन्माष्टमी पर मीरा माधव मंदिर में सपत्नीक की पूजा – अर्चना ।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।

rktvnews

पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने ,जिले में बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए टेलीकॉम संरचना निर्माण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्व० मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 30 करोड़ 52 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त।

rktvnews

Leave a Comment