RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर: सरस्वती सम्मान प्राप्त साहित्यकार डॉ श्रीनिवास शर्मा की 17 वी पुण्यतिथि के अवसर पर काव्य तीर्थ महोत्सव 2025 का आयोजन।

जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान में किया गया आयोजन।

आरा विधायक द्वारा नंदकिशोर कमल और ओम प्रकाश मिश्र को उनकी हिंदी कविताओं के लिए जनहित परिवार साहित्य अकादमी सम्मान 2025 से किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 मई। सोमवार को स्थानीय जीवन ज्योति नर्सिंग होम महावीर टोला , आरा के प्रांगण में जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान में जगत नंदन सहाय की अध्यक्षता में सरस्वती सम्मान प्राप्त दिवंगत शिक्षाविद सह साहित्यकार डॉ० श्रीनिवास शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित काव्य तीर्थ महोत्सव 2025 में भोजपुर जनपद के कवियों ने अपनी नूतन नवीन कविताओं का पाठ किया। ‌इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह आरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने युवा कवि नंदकिशोर सिंह कमल को उनकी भोजपुरी कविता संग्रह ‘हमार देशवा’ के लिए तथा युवा कवि ओम प्रकाश मिश्र को उनकी हिंदी कविता संग्रह ‘खलिहान’ के लिए जनहित परिवार साहित्य अकादमी सम्मान 2025 से अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन आरा बार एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन ओझा ने दिवंगत साहित्यकार श्रीनिवास शर्मा के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने किया। मंच का संचालन अरविंद सिंह ने जबकि मंगलाचरण श्री प्रकाश ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन अतुल प्रकाश ने किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करने वालों में डॉ० लोकेश कुमार, डॉ नितिन कुमार, डॉ कुमार शिलभद्र आदि प्रमुख थे। कविता पाठ करने वालों में गायत्री सहाय, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ किरण कुमारी,डॉ ममता मिश्रा, पूनम पांडे, चंद्रशेखर मिश्र, हरेराम सिंह, रसिक भोजपुरी, जन्मेजय ओझा, रमेश सिंह, अलख अनाड़ी, प्रमोद सिंह, जय नारायण पांडे डॉ. नथुनी पांडे, ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा, कुंवर सिंह, चंदन कुमार आदि प्रमुख थे।

Related posts

रायपुर : किसान क्रेडिट कार्ड से लिया ऋण, दूध के व्यवसाय से बदली किस्मत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को प्र‍ेसिडेंट कलर प्रदान किया।

rktvnews

राजस्थान:जाम्बिया के प्रतिनिधिमंडल ने ली राज्य के सहकारी आन्दोलन और कार्यप्रणाली की जानकारी- ‘सहकार से समृद्धि’ के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

rktvnews

मोबाइल वेटनरी इकाइयों का लोकार्पण,पशुधन को मिलेगी त्वरित उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:79 वें स्वाधीनता दिवस पर भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर सामूहिक रूप से किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment