
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 अप्रैल।कल 21 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय बामपली आरा में आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह संगोष्ठी की तैयारी को अंतिम रूप देने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि संगोष्ठी समारोह में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, इनके साथ अतिथि के रूप में विधान पार्षद अनिल शर्मा, निवेदिता सिंह,सहित पार्टी के कई प्रदेश स्तरीय नेता सहित भोजपुर जिला के पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए मंडलों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दी गई है,तथा पार्टी के राष्ट्रीय नेता के स्वागत हेतु कोईलवर पुल से भाजपा जिला कार्यालय बामपली तक जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष धिरेन्द्र सिंह , राम दिनेश यादव, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सेंगर, जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी, संतोष कुमार चंद्रवंशी, जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम, संजय सिंह, सह मुख्यालय प्रभारी संजय सिंह,सुनील कुमार श्रीवास्तव, नीतीश दुबे, एवं कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
