RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)07 अप्रैल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से सभी जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने जनपदों में पब्लिक सर्विस डिलीवरी, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जाए। जनपदों में खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए। बरसात से पहले रिवर ड्रेजिंग और नालों की सफाई की का कार्य पूर्ण किया जाए। जन शिकायतों का जल्द समाधान हो इसके लिए नियमित जनता दरबार, तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों का आयोजन किया जाए और ब्लॉक स्तर तक नियमित बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाए। वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जनपदों में कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय रखे जाएं। यात्रा के दौरान सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी नियमित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण भी करें।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जनपदों में 15 दिन के अंदर सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएं। जिलाधिकारी अपने जनपदों की मुख्य समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम बनाकर समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एक ही स्थान पर 3 साल से अधिक समय से तैनात कार्मिकों के ट्रांसफर की जल्द कार्यवाही की जाए। ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत जनपदों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था की जाए, आवश्यकता पड़ने पर पेयजल टैंकरों की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए।
विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जन को पूरा लाभ मिले, इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी अंशुमान, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

282 लीटर शराब विनिष्ट।

rktvnews

वाराणसी में बीएसई का मेगा निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

जिला निर्वाचन विभाग, मोतिहारी के तत्वाधान में 80 प्लस मतदाताओं को अंगवस्त्र एवं भारत निर्वाचन आयोग का संदेश प्रदान कर दिया गया सम्मान।

rktvnews

मंडल कारा आरा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय ने किया निरीक्षण।

rktvnews

रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चला रहा है अमझोरा वितरण!कार्यक्रम कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देना सामाजिक दायित्व:सचिव कमलेश तिवारी

rktvnews

Leave a Comment