RK TV News
खबरें
Breaking News

सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में एक बार फिर उठाया सहारा निवेशकों का मुद्दा।

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने शून्य काल मे उठाया मुद्दा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)01 अप्रैल।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने आज लोकसभा के शून्य काल में सहारा निवेशकों का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि सहारा रिफन्ड पोर्टल पर लगभग एक लाख करोड़ रुपया का क्लैम सहारा के जमा-कर्ताओं ने किया है, जो व्याज समेत लगभग ढाई लाख करोड़ होता है। सहारा इंडिया की वैली, मुंबई की बर्सोवा की जमीन समेत सहारा की सभी संपत्तियों की कीमत लाखो करोड़ में है। सहारा रिफन्ड पोर्टल पर सहारा की अन्य कंपनियां सहारा क्यू शॉप, सहारा इंडिया कॉमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड भी मौजूद है। सहारा रिफन्ड पोर्टल पर डेथ क्लैम और MIS का क्लैम नहीं लिया जा रहा है। सहारा इंडिया के जमा-कर्ताओं का डाटा सेंट्रल कॉपरेटिव रजिस्ट्रार को नहीं दे रहा है। सहारा इंडिया से भुगतान नहीं मिलने के कारण देश भर में लगभग दस हजार जमा-कर्ताओं और अभिकर्ताओं ने अभाव और तनाव के कारण आत्महत्या कर ली है। सहारा इंडिया के अधिकारी, निवेशकों का धन हड़प कर देश विदेश में छुपे हुए है। सहारा इंडिया, अपनी जमीनों को औने-पौने दाम पर बेच रही है। सहारा इंडिया कार्य-कर्ताओं का बकाया कमीशन और भविष्य निधि का पैसा हड़पना चाहती है। सहारा इंडिया के जमा-कर्ताओं और कार्य-कर्ताओं का काटा हुआ इंकम टैक्स का पैसा इंकम टैक्स कार्यालयों में जमा नहीं कराया जा रहा है। देश भर में बंद पड़े सहारा इंडिया कार्यालय के मकान मालिकों का बरसों का किराया लंबित पड़ा है।
उन्होंने कहा कि लोकहित में सहारा इंडिया की सभी परी-संपत्तियों की बिक्री पर तत्काल रोकथाम व उन्हें जप्त कर जमा-कर्ताओं का पैसा व्याज सहित एजेंटों के माध्यम से वापस दिलाने, पैसे की आस व अभाव में मृत सभी जमा-कर्ताओं व एजेंटों को सहारा द्वारा दस-दस लाख का अतिरिक्त मुआवजा दिलवाने, सेंट्रल कॉपरेटिव द्वारा जमा-कर्ताओं का सम्पूर्ण डाटा रजिस्ट्रार को दिलवाने, देश विदेश में छुपे सहारा इंडिया के दोषी अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने, एजेंटों के कमीशन और भविष्य निधि का पैसा का भुगतान व कटा हुआ इंकम टैक्स का पैसा इंकम टैक्स कार्यालयों में जमा करवाने तथा बंद पड़े सहारा इंडिया के कार्यालयों के मकान मालिकों का बरसों का किराया का पैसा व्याज सहित वापस दिलवाने हेतु में सदन के माध्यम से सरकार से मांग करता हूँ।
उक्त जानकारी सांसद के निजी सहायक चन्दन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related posts

नई दिल्ली:ओखला में “डॉ. अब्दुर रशीद अगवान मेमोरियल भाषण प्रतियोगिता” का प्रभावशाली आयोजन।

rktvnews

पूसा संस्थान के 504 बिस्तरों वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रावास “मधुमास” का केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोटे विमान और हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के सलाहकार समूह की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग क्षेत्र की परिचालन और साइबर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर निकाला गया जागरूकता रैली!सभी पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चों ने लिया मतदाता प्रतिज्ञा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment