RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक,प्रधानमंत्री को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)30 मार्च।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की स्थानीय बुनकर परंपरा की गहराई को दर्शाया गया है। इस शॉल पर बांस से निर्मित पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘टोड़ी’ और बस्तर के प्रसिद्ध ‘बाइसन हॉर्न माड़िया नृत्य’ को कढ़ाई के माध्यम से दर्शाया गया है। टोड़ी वाद्ययंत्र छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवनशैली में संगीत का अभिन्न हिस्सा है। वहीं माड़िया जनजाति का यह नृत्य शौर्य, ऊर्जा और सामूहिक एकता की अभिव्यक्ति है। यह शॉल केवल वस्त्र नहीं, बल्कि जनजातीय गर्व, सांस्कृतिक विविधता और शिल्प कौशल की अभिव्यक्ति है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया यह कोसा शॉल छत्तीसगढ़ की हुनरमंद बुनकर महिलाओं, जनजातीय समुदायों, और लोक परंपराओं की महत्ता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक भावनात्मक और सशक्त प्रयास है। यह भेंट भारत की विविधता में एकता, और लोककला के माध्यम से जुड़ाव का प्रतीक है।

Related posts

उत्तर प्रदेश:कवि विजय कुमार मधुरेश को मिला काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा डाक्ट्रेट मानद समतुल्य विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:18 जुलाई को होगी भव्य हनुमंत कथा एवं भजन संध्या।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे शान से निकला तिरंगा यात्रा।

rktvnews

भोपाल:व्यंग्य भोजपाल की मासिक गोष्ठी का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अजय सिंह ने निभाया वादा, बसंतपुर पंचायत की लाइब्रेरी पहुँची कॉम्पिटिटिव किताबें।

rktvnews

चौथे सुशासन सप्ताह 2024 के दौरान 19 दिसंबर, 2024 को एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ शुरू किया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment