RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने “सबका सम्मान, जीवन आसान” को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जारी किए निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी।बिहार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवां निश्चय “सबका सम्मान, जीवन आसान (Ease of Living)” को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने आमजनों की सुविधा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो सके।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने निर्धारित कार्यस्थल/कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे तथा उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे। अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहने की स्थिति में उनके द्वारा अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलकर शिकायतों का निवारण करेंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो पदाधिकारी एक से अधिक विभाग अथवा कार्यालय के प्रभार में हैं, वे सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधानुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए सम्मानजनक बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में “May I Help You” काउंटर अनिवार्य रूप से सक्रिय रखा जाए, ताकि आम लोगों को सही मार्गदर्शन एवं त्वरित सहायता मिल सके।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि कल से सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हो। आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों के लिए शिकायत पंजी का संधारण, शिकायतों के सतत अनुश्रवण एवं समयबद्ध निष्पादन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। यह पहल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

07अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

भारत की ‘योग वॉरियर’ बनीं स्मिता कुमारी, दो बार रचा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।

rktvnews

शिक्षकों की अंतर्मन की पीड़ा को उकेरती रचनाकार “डॉ प्रतिभा पराशर”की भोजपुरी रचना चलीं चलीं माहटर साहेब…..

rktvnews

मध्यप्रदेश:विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की हर घर नल जल योजना के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment