RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : जीयर स्वामी जी महाराज ने शाहपुर मे यज्ञस्थल का लिया जायजा।

शाहपुर में आयोजित होने वाले यज्ञ स्थल का जायजा लेते श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 मार्च। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत मे होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल का जायजा संत जीयर स्वामी जी महाराज ने लिया। उन्होंने यज्ञ स्थल, मंडप सहित अन्य बातों के संबंध मे कमिटी के सदस्यों से जानकारी ली  तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शाहपुर नगर पंचायत के शाहपुर-मिश्रवलिया रोड स्थित बाल पर श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य मे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 5 अप्रैल से संतों के आगमन के साथ विद्वान पंडितों के मुखारविंद से प्रवचन कार्यक्रम शुरू होगा। 7 अप्रैल को जलयात्रा का आयोजन होगा। 12 अप्रैल को पूर्णाहूति होगी। 13 अप्रैल को आरती एवं भजन कीर्तन के बाद संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज प्रस्थान करेंगे। यज्ञ स्थल का बैरिकेडिंग, रंग रोगन, यज्ञशाला आदि को लेकर कमिटी के लोग अंतिम रूप देने मे व्यस्त हैं। यज्ञ स्थल का जायजा लेने के बाद श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय, गौतमनगर का भी जायजा लिया तथा वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, शारदानंद सिंह उर्फ गुडडू यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, संजय पांडे, पत्रकार रवि यादव, कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडे, रामदुलार यादव, राजू धानुक, धनजी पांडे, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, वार्ड पार्षद कामेश्वर राज, पार्षद प्रतिनिधि भुटेली महतो, मैथमेटिक्स कोचिंग संस्थान के संचालक हरेन्द्र उर्फ पिंटू भैया सहित कई यज्ञ कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:भारत की सभ्यता, संस्कृति और एकता के लिए देश मे भाजपा का होना आवश्यक: केंदीय मंत्री,सतीशचंद्र दूबे

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्थापना व अनुकम्पा समिति की बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ जिलाधिकरी ने बैठक कर पेड न्यूज एवं प्री-सर्टिफिकेशन की दी जानकारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में व्यंग्य कथा-संग्रह ‘पुण्य की लूट’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी ।

rktvnews

Leave a Comment