RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

शिव भक्तों व अधिकारीगणों ने किया पुरा महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

भोले बाबा के जयकारों से गूंजा बागपत का पुरा महादेव मंदिर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 फरवरी।जनपद बागपत की तहसील बागपत के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से भी करते हैं फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय रहे,झंडारोहण पूर्वाहन 11 बजकर 8 मिनट पर पुरा हुआम।हादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी सभी श्रद्धालुओं का स्वागत व अभिनंदन किया ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह,सहित मंदिर कमेटी के सम्मानित सदस्य, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

बक्सर: दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में NCC कैडेटों को कराया गया शस्त्र संचालन का अभ्यास।

rktvnews

भोजपुर:सत्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ राखी प्रतियोगिता, विजयी हुए पुरस्कृत।

rktvnews

रोहतास:छठ पर नहीं होगी बिजली की किल्लत, विद्युत विभाग तैयार व कंट्रोल रूम स्थापित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment