RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)26 फरवरी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज एच०बी० रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से वहां इलाजरत राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली।
मालूम हो कि राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी एवं उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे, बुधवार के अहले सुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में डॉ० महुआ माजी एवं उनके परिजन घायल हो गए थे।

Related posts

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गंगाजल आपूर्ति योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया।

rktvnews

इंदौर में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की शुरुआत की”: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

शेंद्रा-बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र (एयूआरआईसी) ने नए भूमि आवंटन को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:11.85 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment