RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:जैन धर्मावलंबियों ने मनाया भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 फ़रवरी। मंगलवार को बड़ी मठिया, महावीर टोला में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर अंतर्गत भगवान मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में बड़े ही भक्तिपूर्वक भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि प्रातः समय में प्रतिष्ठाचार्य पं गुलाब चंद जैन शास्त्री के निर्देशन में भक्तों के द्वारा भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी का भव्य पंचामृत अभिषेक, पूजन एवं वृहद शांतिधारा, मंगल आरती के पश्चात निर्वाण लाडू समर्पण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण एवं साधर्मी वात्सल्य की व्यवस्था मंदिर परिसर पर थी जिसे भक्तों ने आनंद पूर्वक ग्रहण किए। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे। संध्या समय में महाआरती, भक्तामर 48 दिव्य अर्चना एवं भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी चालीसा का पाठ भूतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस मंगलमय कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर संयोजक महेंद्र किशोर जैन, अमूल बांसिल, मिथलेश कुमार जैन, राजेश प्रसाद जैन, राकेश प्रसाद जैन, मीनू जैन, प्रतिभा जैन, रितु जैन, ब्र सुलोचना दीदी, प्रकाश चन्द जैन, रेणु जैन, कल्पना जैन, मंजुला जैन, रत्ना जैन, अनीश जैन, सपना जैन, रमेश जैन, उषा जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

होली पर विशेष- होली की लोक परम्पराएं और पारंपरिक कहानियाँ।

rktvnews

पटना:नगरपालिका सभी स्तर के प्रतिनिधियों के अधिकार का करेगी रक्षा: नितिन नवीन

rktvnews

भोजपुर:पंडित बिरजू महाराज की जयंती पर’रागरंग पंचमी’ आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:41 बंदियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना से किया गया लाभान्वित।

rktvnews

महाकुंभ:फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बार फिर टल गया बड़ा हादसा।

rktvnews

सीतामढ़ी: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।

rktvnews

Leave a Comment