RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 01 मार्च से होगा प्रारंभ।

गेहूँ खरीदी के लिए बनाये गए 91 केन्द्र।

गेहूँ खरीदी की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण।

RKTV NEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश)25 फ़रवरी।इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए की जा रही तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 01 मार्च से प्रारंभ होगा। गेहूँ खरीदी के लिए जिले में 91 केन्द्र बनाये गए हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय के लिए जिले के 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में इस वर्ष किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदा जायेगा। इसमें भारत सरकार की 150 रुपये तथा राज्य शासन की 175 रुपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि शामिल है।
यह जानकारी सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई अंतर विभागीय समन्वय समिति तथा समय सीमा के पत्रों के निराकरण(टीएल) की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अपर कलेक्टर बेनल ने समय सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदकों की संतुष्टि के साथ उनका निराकरण किया जाए। उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी रहें। किसानों को उनकी उपज का उसी दिन भुगतान हो जाये। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों की उपज की तुलवाई उसी दिन कर ली जाये जिस दिन वह उपज लाये हैं। बताया गया कि जिले में अभी तक 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने बैठक में जिले में चल रहे सीएम राइज स्कूल भवनों तथा पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द पूरे हो इसके प्रयास किये जाए। भवन निर्माण की सभी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण कर ली जाये। भवन निर्माण में आ रही बाधाओं को भी दूर ‍किया जाये।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जून 26

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)जगदीशपुर इकाई द्वारा नयी शिक्षक भर्ती नियमावली 23 की प्रतियां जला जताया विरोध।

rktvnews

महागठबंधन की जन विश्वास रैली मात्र भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों का जमावड़ा : भीम सिंह

rktvnews

रामोत्सव 2024:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आएंगे रामनगरी!हनुमानगढ़ी के करेंगे दर्शन-पूजन, टेंट सिटी का करेंगे निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment