RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया गया नमन।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)17 फ़रवरी।आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी,गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला पदाधिकारी के साथ-साथ उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान राजन कुमार के साथ-साथ अन्य गणमान्य द्वारा जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया गया।
कर्पूरी ठाकुर का पुण्यस्मरण करते हुए बताया गया कि कर्पूरी जी दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके सादा जीवन, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें ‘जननायक’ भी कहा जाता है। भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया। कर्पूरी जी ने देशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Related posts

प्रताप राव जाधव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के पूर्व कार्यक्रम योग महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा।

rktvnews

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रारंभिक चरण पूरा।

rktvnews

विश्व सिनेमा की विविध श्रृंखला को प्रदर्शित करने वाला 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) कल एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा।

rktvnews

शराब बरामदगी मामले में एक पर प्राथमिकी।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्वाचन वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment