RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा राज्य मंत्री ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की।

RKTV NEWS/बेंगलुरु( कर्नाटक)11 फ़रवरी।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 10 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु में 15 वें एयरो इंडिया के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की। इटली के रक्षा उप मंत्री माटेओ पेरेगो डि क्रेमनागो के साथ अपनी बैठक में उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। बैठक में उपकरणों के निर्माण और स्वदेशी प्रणालियों के विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं के बारे में चर्चा की गई। मंत्रियों ने सभी क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मंत्री लॉर्ड वर्नोन कोकर के साथ बैठक के दौरान संजय सेठ ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और दोनों देशों ने संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने शांति, समृद्धि और नियम-आधारित विश्व व्यवस्था के लिए द्विपक्षीय रूप से और अन्य भागीदारों के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। विशेष रूप से हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में जहां सहयोग के आधार पर समुद्री और अन्य क्षेत्रों में बेरोकटोक नौवहन और कानून का शासन सुनिश्चित होगा।
रक्षा राज्य मंत्री ने लेसोथो के प्रधानमंत्री कार्यालय (रक्षा एवं सुरक्षा) के मंत्री लिंफो ताऊ के साथ अपनी बैठक में रक्षा निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं तथा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

Related posts

छत्तीसगढ़ : पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई जन अभियान परिषद कार्यकारिणी सभा की 15वीं बैठक।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,जिला खनन पदाधिकारी अवैध खनन, परिवहन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार चलाएं छापेमारी अभियान:किसी भी परिस्थिति में खनिजों का अवैध खनन बर्दास्त नहीं: उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

नाबालिग संग बलात्कार के प्रयास के आरोपी को भोजपुर पुलिस ने 1 घंटे में किया गिरफ्तार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फरवरी 26

rktvnews

राजस्थान:ब्रेसिका सम्मेलन में कृषि मंत्री ने सरसों उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर।

rktvnews

Leave a Comment