RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र आरा को दुसरी बार मिला राज्य स्तरीय द्वितीय अवार्ड।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 फ़रवरी।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा को उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय द्वितीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह आयोजन पिपराकोठी, पूर्वी चंपारण। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “किसान उन्नति मेला” में भारती कृषि अनुसंधान परिषद अटारी जोन-4, पटना के अंतर्गत आने वाले 27 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) ने भाग लिया। इसके अलावा, भारती कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न अनुसंधान संस्थान, सरकारी एवं गैर-सरकारी कंपनियों ने भी इस प्रतिष्ठित आयोजन में हिस्सा लिया।इस मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो जिले के किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के लिए गर्व की बात है।मेले में भोजपुर कृषि विज्ञान केंद्र के स्टॉल को किसानों का जबरदस्त समर्थन मिला। तीनों दिनों तक किसानों की भारी भीड़ स्टॉल पर जुटी रही और उन्होंने नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश और डॉ. सचिदानंद सिंह ने किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, श्री अन्न उत्पदान फसल सुरक्षा, जल प्रबंधन और नवीनतम कृषि उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
केंद्र के वैज्ञानिकों, डॉ. राम नरेश और डॉ. सचिदानंद सिंह, ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराया, जिससे वे अत्यधिक लाभान्वित होंगे।
इस मेले में देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भाग लिया, जिनमें शामिल थे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
मोतीहारी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह जी,बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा,बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय,श्रम नियोजन मंत्री शांतनु कुमार सिंह गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान आदि रहे।
सभी अतिथियों ने मेले का अवलोकन किया और किसानों को जागरूक करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

Related posts

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिला पुस्तकालय निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन!प्रशासन एकादस की टीम ने पत्रकार एकादस को हराया।

rktvnews

झारखंड की कोयला खदानों ने की लंबे समय से खोई हुई दुनिया को फिर से खोजने में मदद।

rktvnews

विद्युत, और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मध्य प्रदेश में एनटीपीसी आरईएल की बरेठी सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

rktvnews

भोजपुर:मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा मंडल कारा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment