RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सोन बालू मजदूर यूनियन एवं नाविक संघ की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 फ़रवरी।सोन बालू मजदूर यूनियन एवं नाविक संघ की बैठक यूनियन कार्यालय कोईलवर में सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष लोजपा रामविलास एवं राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड भोजपुर उपस्थित रहे और यूनियन नेताओं की बातों से विस्तार पूर्वक सुना।
मजदूरों की मांग की है कोईलवर में एक ऐसा बालू घाट हो जिसमें मजदूर ही बालू लोडिंग का कार्य करे। हम सभी मजदूर एक होकर सरकार से मांग करेंगे आपका साथ होना चाहिए। राजेश्वर पासवान ने कहा कि लोजपा रामविलास मजदूरों के साथ है आपकी पीड़ा हमारी पार्टी समझ रही है।आज बालू घाटों पर मशीनीकरण होने से मजदूर रोजगार से वंचित हो जाते है और मजदूरों का पलायन होना शुरू हो गया। हमारी पार्टी सरकार से मांग करती है कि मजदूरों के लिए एक अलग से घाट का टेंडर निकाला जय जिस घाट पर सिर्फ मजदूर ही बालू लोडिंग का कम करेंगे वहां मशीन वर्जित रहेगा ताकि मजदूरों का रोजगार मिल सके, बहुत ही जल्द मजदूर संघ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलकर अपनी मांगों को रखेंगे। राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड ने कहा कि जहां जिस प्रदेश के मजदूर दुखी होंगे उस प्रदेश की विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती।हम सभी मिलकर सरकार तक इस बात को मजबूती से रखेंगे। बैठक में सुरेंद्र पासवान यूनियन अध्यक्ष, जगदीश यादव सचिव,चंद्र गुप्त पासवान कोषाध्यक्ष,नागेश्वर यादव उपसचिव, सीतानंद पासवान,रामनाथ यादव,शीला देवी,मानती देवी,श्यामजी पासवान मीडिया प्रभारी आदि दर्जनों महिला पुरुष मजदूर यूनियन के नेता मौजूद थे।

Related posts

मस्ती की पाठशाला:पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में निर्णय लेने एवं लंबित मामलों निस्तारण में दक्षता प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान 3.0 पूर्ण रूप से प्रगति पर।

rktvnews

देवघर:यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु सुबह 08 से रात्रि 9 बजे तक सभी प्रकार के वाहन के नो-इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ड जोन बनाये गए।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के आयोजन पर स्मारिका का होगा प्रकाशन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 मई 24

rktvnews

राजस्थान:लोक सेवा दिवस-2025 के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन, संगीतमय वातावरण में लोक सेवकों ने दी सुरीली प्रस्तुतियां।

rktvnews

Leave a Comment