RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

चतरा:बिरहोर परिवार के पाँच बच्चों को उपायुक्त ने भेंट की मनपसंद साइकल।

दसवीं की परीक्षा में सफलता के बाद बस्ती में जाकर उपायुक्त ने मिठाई खिलाकर किया था अभिनंदन।
आवास बुलाकर डीसी ने पत्नी रुपाली के साथ बच्चों से किया संवाद
हालात का अंधेरा दूर करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने की दी सलाह

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 फ़रवरी।आज चतरा जिले के आदिम जनजाति परिवार के पाँच बच्चों के साथ उपायुक्त ने अपने आवास पर संवाद किया।ज्ञात हो की कुछ माह पूर्व आदिम जनजाति परिवार के बच्चे जिन्होंने 2024 के वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वैसे कुल 5 छात्र छात्राओं जिसमें 3 छात्र जिसमें ललन बिरहोर, दिलीप बिरहोर, आकाश बिरहोर 2 छात्रा यथा प्रेमी कुमारी और रीना कुमारी ने दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करने की जानकारी मिली थी तब डीसी रमेश घोलप स्वयं मिठाई लेकर बिरहोर बस्ती में पहुँचे थे। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ संवाद किया था और आगे की पढ़ाई के लिए मनोबल बढ़ाया था।

बच्चों ने मांगा था रेंजर साइकल, उपायुक्त ने निजी तौर पर खरीद कर दी पाँच मनपसंद साइकिल।

सेहदा स्थित बस्ती में जब डीसी पहुंचे थे तब बच्चों ने कॉलेज जाने के लिए अच्छी रेंजर साइकल की मांग की थी।उपायुक्त ने आज बच्चों की मेहनत, सफलता का इनाम के रूप में उन्हें आज अपनी ओर से निजी तौर पर उनके पसंद की साइकल खरीदकर दी।साथ ही उनके साथ एक घंटा संवाद कर उनको अपनी जीवनी बताकर समस्याओं का डटकर मुकाबला करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

किताबे और पढ़ाई के लिए सहयोग राशि भी दी

उपायुक्त और पदाधिकारियों ने बच्चों को ग्यारहवीं कक्षा की सारी किताबें और सभी को पाँच-पाँच हजार रुपए की सहयोग राशि भी दी, जिसको पढ़ाई में उपयोग करने के लिए कहा।

नए मोबाइल देकर अपना नम्बर किया साझा

डीसी ने पांचों बच्चों को नए मोबाइल देकर स्वयं का मोबाइल नम्बर साझा किया और पढ़ाई में कोई भी बाधा आएगी तो सीधा संवाद करने को कहा।उनकी भविष्य की पढ़ाई में भी हर संभव सहयोग का विश्वास दिया।

बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने की दी सलाह

डीसी ने बच्चों को अपनी विपरीत हालात को ही अपनी प्रेरणा बनाने और बड़े सपने देखने को कहा।आज के युग में आपके पास टैलेंट है और मेहनत करने की तैयारी है तो आपके कठिन हालात भी आपको सफलता पाने से रोक नहीं सकते। इसलिए समस्याओं का सामना कर सफलता की ऊँचाई तक पहुँचने का इरादा रखने की सलाह दी।

दो बच्चियों को कस्तूरबा में एडमिशन करने का निर्देश

पाँच बच्चों में से दो लड़कियों का ग्यारहवी कक्षा में कस्तूरबा में एडमिशन का और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखने का निर्देश डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, बीडीओ चतरा हरिनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य-समागम: ‘उन्हें’ नहीं पता कि ग़ुस्सा किस पर करें?🤪

rktvnews

चतरा:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) के लिए प्रथम जिला समन्वय समिति सह डीटीएफ बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के पंचायत समिति सदस्य की सदस्यता रद्द।

rktvnews

नारनौल:मानसून के सीजन में डीसी मोनिका गुप्ता ने जारी की एडवाइजरी ।

rktvnews

2020 रूपये में प्रयाग हेरीटेज टूर का लें आनंद।

rktvnews

Leave a Comment