RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराने की विशेष योजना।

नेफेड के माध्यम से अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन वितरित, 20 मोबाइल वैन कर रहीं राहत कार्य।

व्हाट्सएप और कॉल पर भी उपलब्ध राशन, श्रद्धालुओं तक सस्ता और गुणवत्तापूर्ण अनाज पहुंचा रही सरकार।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 10 फ़रवरी।प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की पहल पर नेफेड (NAFED) के माध्यम से आटा, दाल, चावल और अन्य आवश्यक वस्तुएं श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर वितरित की जा रही हैं। श्रद्धालु व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से भी राशन मंगवा सकते हैं। अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन वितरित किया जा चुका है और यह वितरण कार्य 20 मोबाइल वैन के माध्यम से पूरे महाकुंभनगर और प्रयागराज में निरंतर जारी है।

मोबाइल वैन के माध्यम से आश्रमों और श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा सस्ता राशन

महाकुंभ में आए संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री की परेशानी न हो, इसके लिए मोबाइल वैन के माध्यम से राशन की डिलीवरी की जा रही है। नेफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं, ताकि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की खाद्य समस्या न हो। नेफेड के एमडी दीपक अग्रवाल स्वयं इस पूरी योजना की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर व्यक्ति को खाद्य सामग्री समय पर पहुंचे।

आटा और चावल 10-10 किलो के पैकेट में, दालें 1 किलो के पैकेट में उपलब्ध

महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालु 72 75 78 18 10 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से राशन ऑर्डर कर सकते हैं। सस्ती दरों पर मिलने वाले इस राशन में आटा और चावल 10-10 किलो के पैकेट में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि मूंग, मसूर और चना दाल 1 किलो के पैकेट में वितरित की जा रही हैं। मोबाइल वैन द्वारा आदेश प्राप्त होते ही संबंधित आश्रमों और कल्पवासियों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
केंद्र सरकार के नेतृत्व में इस विशेष योजना को लागू किया गया है, जिससे महाकुंभ में आए श्रद्धालु किफायती और गुणवत्तापूर्ण राशन प्राप्त कर रहे हैं। अब तक 700 मीट्रिक टन आटा, 350 मीट्रिक टन दाल (मूंग, मसूर, चना दाल) और 10 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जा चुका है। श्रद्धालुओं के बीच नेफेड का प्रोडक्ट और ‘भारत ब्रांड’ का अनाज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
इस योजना के माध्यम से सरकार महाकुंभ में आए करोड़ों श्रद्धालुओं को न केवल उच्च गुणवत्ता का राशन उपलब्ध करा रही है, बल्कि इसे सुविधाजनक और सुलभ भी बना रही है। मोबाइल वैन और ऑन-कॉल सुविधा ने इस सेवा को और भी प्रभावी बनाया है, जिससे महाकुंभ 2025 का यह आयोजन हर श्रद्धालु के लिए सहज और यादगार बन सके।

Related posts

छपरा नगर निगम के मुख्य पार्षद पद के उप निर्वाचन हेतु की जा रही तैयारी की समीक्षा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (न)-सह-जिला पदाधिकारी के द्वारा की गयी।

rktvnews

देवघर:बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह के बच्चियों के प्रति संवेदनशील होकर करें कार्य: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला/ प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

स्वच्छोत्सव-2023-1,000 शहरों को अक्टूबर 2024 तक 3 सितारा कचरा मुक्त शहर बनाने का लक्ष्यः हरदीप एस. पुरी

rktvnews

डॉ अनिल को मिला तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र वर्ष 2023 के लिए मानद फेलोशिप।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन!दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment