RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुज़फ्फरपुर:एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण का शुभारंभ।

RKTV NEWS/मुज़फ्फरपुर (बिहार)09 फ़रवरी।शनिवार को सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में उप विकास आयुक्त द्वारा एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार का यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया गया है। महिलाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीभी का टीकाकरण 09 से 14 आयु वर्ग के बच्चियां लक्षित हैं। उन्होंने टीका प्राप्त बच्चियों को प्रमाण पत्र दिया, साथ-साथ उनको उत्साहित भी किया। सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि यह टीकाकरण बहुत ही कारगर और सुरक्षित है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु शत प्रतिशत सुरक्षित और प्रभावशाली है।अभी जिला को 660 वायल राज्य से प्राप्त है।उपस्थित 140 शहरी क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के बच्चियों को यह टीका दिया गया है, निकट भविष्य में इस टीकाकरण का अच्छादन और व्यापक स्तर पर किया जाएगा।इस अवसर पर अधीक्षक सदर अस्पताल डॉक्टर बीएस झा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सी एस प्रसाद, डीवीडीसीओ डॉक्टर सुधीर कुमार, सीडीओ डॉ सीके दास, डीपीएम रेहान अशरफ, एसएमसी यूनिसेफ शशिकांत सिंह,आरटीओ संतोष पांडे,भीसीसीएम अजय कुमार, मनोज कुमार रिप्स, स्वास्थ्य प्रबंधक सदर अस्पताल एफएम,बीएमसी, कार्यालय के मनीष कुमार,लवली कुमारी, अभय, पूनम कुमारी के निगरानी में शहरी क्षेत्र के एएनएम द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं अभिभावक गण आदि अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्रीकृष्ण लीला को लेकर आज निकाली जाएगी नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा।

rktvnews

उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन! मुख्यमंत्री ने प्रकट की शोक संवेदना।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन नैनीताल में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

राजस्थान उच्च न्यायालय की पत्रावलियां होंगी पेपरलेस।

rktvnews

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 संपन्न हुआ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

दरभंगा जिला का 150वाँ स्थापना दिवस पर नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment