RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 फ़रवरी।आज जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय ककिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहरी क्षेत्र में बन रहे खेल मैदान के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल ग्राउंड और क्रिकेट मैदान के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज की प्रयोगशालाओं का भी आकलन किया और प्राचार्य को आवश्यक उपकरण और संसाधन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित उच्च विद्यालय का दौरा किया और जिला शिक्षा पदाधिकारी को तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने, रंग-रोगन और सुधार कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी (विकास शाखा), डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न कार्यालयों में चला उपस्थिति जांचने का सघन अभियान,जिलाधिकारी ने जिला पंचायत व अधिशासी अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों का एक दिन का रोका वेतन पर स्पष्टीकरण देने के दिए निर्देश!जिलाधिकारी को कार्यालय में कर्मचारियों का नहीं मिला मूवमेंट रजिस्टर।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगोली एवं निदेशक आई.टी.डी.ए. नीतिका खण्डेलवाल ने भेंट की

rktvnews

शारदीय नवरात्रि आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महापर्व: शशि मिश्र

rktvnews

गढ़वा:अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भगवान का अवतार भक्तों पर कृपा करने हेतु होता है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment