RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राजस्थान:राज्यपाल ने नागौर स्थित तेजास्थली मूण्डवा में वीर तेजा महिला शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव में भाग लिया।

ऑडिटोरियम व कन्या हॉस्टल का किया लोकार्पण।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आह्वान।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)08 फ़रवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को तेजास्थली मूण्डवा में नवनिर्मित संत श्री दुलाराम कुलरिया व संत श्री पदमाराम कुलरिया आडिटोरियम तथा आयचुकी देवी गंगाराम राठी हॉस्टल भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने वहीं बीपीएड कॉलेज के भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।
राज्यपाल ने लोक देवता वीर तेजाजी को याद करते हुए महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लङकिया किसी से कम नहीं है और वर्तमान में बच्चियां ज्यादा आगे बढ रही हैं। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि अच्छा अभ्यास करें, इसी की जरूरत है।
श्री बागडे ने कहा कि भारत में दुनियाभर का सबसे अधिक टैलेंट था और है। उन्होंने कहा कि जिसके पास कौशल होगा, उसे रोजगार मिल जाएगा, इसलिए भारत सरकार कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रही है। हमारे हाथ में कला है तो सफल होंगे। बच्चों से कहा कि शारीरिक शक्ति बढाओ, इतनी बढाओ कि दूसरों को डर लगना चाहिए। अपना कौशल और बौद्धिक क्षमता बढाने वाला ही आगे जाएगा।
इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। श्री चौधरी ने कहा कि राजस्थान की धरती में एक दूसरे के सहयोग की भावना है। यही भारतीयता है, राष्ट्र वाद है।

Related posts

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने फ्लीपकार्ट और भारतीय खिलौना उद्योग के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सीएमएआई के साथ हुआ एमओयू, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़।

rktvnews

“जसम” बिहार का छठा राज्य सम्मेलन आरंभ!प्रतिक्रांतिकारी वर्चस्व के विरुद्ध प्रतिरोध की संस्कृति को विकसित करना होगा : प्रो. चौथीराम यादव

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत पद्धति से भगवती की स्तुति का अद्भुत दृश्य।

rktvnews

पटना: डीजीपी ने किया” सुरक्षित सफर सुविधा” का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:जल संरक्षण पर जगजीवन महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment