RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पश्चिमी चंपारण:रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पश्चिमी चंपारण,बेतिया/04 नवंबर।जिला प्रशासन द्वारा आज रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग/कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई।
जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में सिर्फ योजनाओं की जानकारी ही नहीं दी जा रही है बल्कि इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों के और बेहतर क्रियान्वयन हेतु ग्रामीणों से सुझाव एवं प्रतिक्रिया भी ली जा रही है। आपके सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं पर निश्चित रूप से अमल कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका लाभ लेकर आम जनमानस आगे बढ़ रहे हैं। किसानों की बेहतरी के लिए भी कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। गन्ना किसानों से मिले फीडबैक को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली एवं बिचौलियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि जानकारी में ही लाभ छिपा हुआ है। आज आप जो जानकारी सुन रहे हैं या आपको पम्पलेट मिला है, भले ही आज इसकी आवश्यकता ना हो, लेकिन भविष्य में इसकी आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। इसलिए इन कागजातों को संभाल कर रखे और ध्यान पूर्वक दी रही जानकारी को सुनें। इन योजनाओ के बारे में सुनकर ना केवल आप बिचौलियों से बच सकेंगे बल्कि अपना भविष्य भी संवार सकेंगे।
अपर समाहर्ता (राजस्व) ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा राजस्व कागजातों के डिज़ीटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी दिशा में जमाबन्दी से अपना आधार लिंक कराने का अनुरोध किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना एस एम एस से मिल सके।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
बगहा-01 प्रखंड के चखनी रजवटिया पंचायत में आयोजित जन संवाद में संकेत कुमार शुक्ल द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाली राशि में वृद्धि के लिए, गन्ना किसानों को सुलभता से चालान मिले, इसे सुनिश्चित कराने एवं केसीसी ऋण सभी अर्हक व्यक्ति को मिले इसे सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया। वही स्मिता चौरसिया, मुखिया खतौडी पंचायत के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिलाधिकारी सहित पूरे जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया गया। इसी क्रम में विजय कुमार महतो, माननीय मुखिया के द्वारा पहाड़ी नदी के कटाव से थरुहट क्षेत्र के गांवों को बचाने तथा थरुहट की योजनाओं के चयन में मुखियागण को भी सम्मिलित करने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह सहित सभी जिलास्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना, युद्धस्तर पर करें तैयारी: मुख्यमंत्री

rktvnews

DRDO ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

महाराजा कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची उप शिक्षा निदेशक विभा कुमारी।

rktvnews

अखिल भारतीय शांति एकजुटता संगठन (एप्सो) के तत्वावधान मे साम्राज्यवादी संघर्ष एवम इजरायली नरसंहार के विरुद्ध संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

rktvnews

केवी दानापुर कैंट में प्राचार्य की नियुक्ति असंवैधानिक : बिहार राज्य पूर्व नौसैनिक संघ अध्यक्ष पूर्व लेफ़्टिनेंट जेके सिन्हा

rktvnews

भारत ने रियाद डिजाइन कानून संधि के निर्णायक अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment