RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अप्रवासी भारतीयों पर बर्बरता को ले केंद्र सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 फ़रवरी।अप्रवासी भारतीयों के साथ किए जा रहे क्रूरता और बर्बरता के खिलाफ भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में शुक्रवार को शहीद भवन चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति का नतीजा है कि अमेरिकी सरकार द्वारा अप्रवासी भारतीयों को जंजीरों में जकड़ कर मारा-पिटा जा रहा हैं।जिसकी जितनी भी निंदा की जाय कम हैं। हम केंद्र सरकार से मांग करते है कि अविलंब इस पूरे मामले में हस्ताक्षेप कर सभी अप्रवासी भारतीयों को सम्मानजनक तरीके से सकुशल लाने की ठोस पहल करें। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, जितेंद शर्मा, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, श्रीकांत राय, श्रीकांत यादव, मोहन दुबे, राजेंद्र ओझा, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ आशुतोष ठाकुर, राकेश त्रिपाठी सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

क्षेत्र का सांसद नहीं जनता की आवाज हूं : सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर: 30 अगस्त को वोटर अधिकार-यात्रा के आगमन को ले माले ने आरा में की नुक्कड़ सभाएं।

rktvnews

भोजपुर:चयनित दो प्राचार्यों का हुआ सम्मान।

rktvnews

भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 वैश्विक ऊर्जा संवाद को पुन: परिभाषित करेगा।

rktvnews

दुमका:गणतंत्र दिवस–2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने गाँव चलो अभियान कार्यक्रम किया आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment