RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को कई बसों से भेजना भगवत कृपा : पूर्व विधायक आशा देवी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 फ़रवरी।विश्व स्तर पर महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु भक्तों का प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में आगमन हो रहा है। सूत्रों की माने तो अब तक करोड़ों लोगों ने प्रयागराज के तीर्थ और पवित्र स्थल संगम में डुबकी लगा चुके हैं। क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों की महाकुंभ स्नान की पवित्र भावना को ध्यान में रखकर बसों द्वारा उनके आने जाने की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर प्रखंड के गीधा ग्राम से सैकड़ों पुरुष महिलाओं को कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज बसों द्वारा भेजा गया ।जिसको बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इन्होंने बताया कि यह हम सबों का सौभाग्य है कि श्रद्धालु लोगों को उनके इच्छा अनुसार महाकुंभ का स्नान करने में सहभागी बने हैं।क्षेत्र की जनता की सेवा में लिए सदैव लगे हैं और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयत्नशील है। मेरा संकल्प है कि जनता की सेवा करना।इस अवसर पर कार्यक्रम में मनीष तिवारी ,मिथलेश सिंह,सौरभ सिंह ,नंदकुमार चौधरी ,रवि शर्मा ,कुंदन शर्मा, पिंटू चौधरी, रिंकू सिंह, विष्णु मिश्रा ,आनंद कुमार, महंत देवनारायण ब्रह्मचारी महराज जी आदि उपस्थित रहे और सफल यात्रा की मंगल कामना की।

Related posts

डाक विभाग ने अमेरिका के लिए डाक की बुकिंग स्थगित करने की घोषणा की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल का लोकार्पण और ‘राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस 2023: एक रिपोर्ट’ का विमोचन किया।

rktvnews

बक्सर:रांची हाई कोर्ट के न्यायाधीश सहित बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर में स्वच्छता हेतु किया श्रमदान।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी पांचवें भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह’ के लिए रवाना।

rktvnews

पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण सेल (पीपीएसी) ने 03 अप्रैल 2023 को अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की पंचायती राज विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा; 14वें व 15वें वित्त के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और कचरा प्रबंधन दुरुस्त करने का सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment