RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगदीशपुर में दुग्ध उत्पादक और सब्जी सोसायटी के प्रतिनिधियों का लगा ग्रामीण चौपाल।

समृद्धि और सहयोग का पाठशाला है सहकार भारती : आर डी सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 फ़रवरी।सामूहिक विकास और सामाजिक उत्थान को लेकर सरकार विभिन्न लाभकारी योजनाओं को लाती है। उसमें सहकारी साख सहयोग समिति,ऑपरेटिव सोसाइटी अति महत्वपूर्ण समिति है।जो कई दशकों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित है।इसके माध्यम कई राज्यों और वहां के जागरूक मेहनतकश लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। कई राज्यों में सरकार,और संस्थाएं बड़ी से बड़ी योजनाओं को चला रही है और अपना व्यापार और लोगों को रोजगार प्रदान कर रही है।
लेकिन अन्य की तुलना में बिहार में सहयोग समितियां विकसित नहीं हो पाई है।अगर चल भी रही है तो पैक्स के माध्यम से,इसके आसपास, कुछ खास लोगों और पदाधिकारियों के नेतृत्व में , इससे कुछ आगे बढ़कर बोले तो केवल फाईल या कागजों पर चल रही है।इसे कहने में कोई संकोच नहीं है ।यह बातें आज सहकार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष आर डी सिंह समिति सदस्यों की बीच रखी। इन्होंने बताया कि जब चल रही समितियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करने निकला तब ऐसी जानकारियां प्राप्त हुई। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि इन समितियां के नाम पर करोड़ों करोड़ों रुपया का न्यारा वारा हो रहा है। कई समिति के लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं है।आर डी सिंह ने बताया की मैं शिकायत या ग़लत उद्देश्य से नहीं बल्कि सहकार भारती के माध्यम से आम लोगों को जागरूक बनाने,जीवन स्तर सुधारने और धरातल पर मेहनत करने वाले लोगों को दुग्ध उत्पादक समिति, सब्जी समिति,गाय पालन, मखाना ,कोऑपरेटिव सोसाइटी से जोड़कर वास्तविक धरातल पर समृद्ध बनाना चाहता ताकि आम लोगों को भी भोजन वस्त्र आवास का सपना साकार हो सके। अपने लोगों का, समाज का, देहाती क्षेत्र का समुचित विकास और स्वावलंबन की दिशा में रचनात्मक पहल जीवन की सफलता होगी। इसके लिए मै हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। मेरा कोई राजनीति से लेना देना नहीं है,आमलोग खुशहाल बने यह सपना है। सभी सदस्यों ने इस लाभकारी और मार्मिक अपील से प्रभावित होकर सहकार भारती के संदेश को पंचायत के सभी गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस मौके पर धर्मेंद्र कुशवाहा,विवेक कुशवाहा,दीनबंधु पांडे ,अजय जी ,राम याद सिंह कुशवाहा ,विकास कुशवाहा, गोरखनाथ कुशवाहा ,इंद्रमणि सिंह ,पंचानन सिंह, दीनानाथ सिंह शिव कुमार सिंह ,लाल बाबू सिंह, प्रिंस कुमार ,नरेंद्र कुमार सिंह ,सुनील कुमार मेहता, अनूप कुमार सिंह, रामजी सिंह के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा जिलाधिकारी ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई की।

rktvnews

मोतीहारी:अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के लिए जमीन की उपलब्धता का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

गोपालगंज:कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत राधिका की मां से मिल न्याय दिलाने की कही बात।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम चुनाव–2026 : मतगणना के मद्देनज़र जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य स्थगित।

rktvnews

आज़मगढ़ में सूफी साहित्य पर नई आलोचनात्मक दृष्टि से परिचय दास का व्याख्यान।

rktvnews

भोजपुर:राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 18 मई को।

rktvnews

Leave a Comment