RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:मद्य निषेध के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वैशाली के जिला पदाधिकारी सम्मानित।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)06 फ़रवरी।वैशाली के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा को जिले में मद्य निषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए बिहार सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।
उन्हें प्रशस्ति पत्र और मद्य निषेध मेडल प्रदान किया गया है।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में वैशाली जिला में मद्य निषेध को प्रभावकारी रूप से लागू करने को लेकर लगातार गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उनके निर्देशन में जिला मद्य निषेध की टीम द्वारा इस दिशा में लगातार कारगर प्रयास जारी है। इसके सकारात्मक प्रभाव भी नजर आने लगे हैं
नशा मुक्ति दिवस को मंत्री, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार रत्नेश सादा द्वारा प्रशस्ति पत्र और मद्य निषेध पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि वे सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में मद्य निषेध को प्रभावी रूप से लागू करने में जुटे तमाम अधिकारी और कर्मी बधाई के पात्र हैं।

Related posts

दुमका: बासुकीनाथ धाम में दूसरी सोमवारी को श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब।

rktvnews

एसबीएम-GOBARdhan बायोगैस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

भोजपुर: गरीबों के आशियानों को उजाड़ने के पूर्व बसाने को ले कयामुद्दीन अंसारी ने की एसडीओ से मुलाकात,सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जैविक किसान पप्पाम्मल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

एम्‍स रायपुर वामपंथी उग्रवाद के भय से शांति, प्रगति और अवसरों की ओर छत्तीसगढ़ की यात्रा का प्रतीक है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टपुतली-बहरोड के राजनौता में एमडीआर रोड का किया शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment