RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जन सुराज पार्टी की जिला कमिटी की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फरवरी।जन सुराज पार्टी की जिला कमेटी की एक बैठक स्थानीय चंदवा मोड स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित की गई।
बैठक में शामिल पार्टी जिला प्रभारी कन्हैया सिंह ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को अनुमंडल , प्रखंड और बुथों तक मजबूत बनाना है, बैठक में श्री सिंह ने कहा जन सुराज को सशक्त बनाने और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण अभियान चलाया जाएगा, उन्होंने बताया बैठक का उद्देश्य केवल जन सुराज को बढ़ाना ही नहीं है बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है लोगों तक पार्टी की सही जानकारीऔर संसाधन पहुंच सके ताकि अपने अधिकारों को जनता जान सके और उन्हें हासिल कर सके।
उन्होंने पार्टी नेताओं से अपील किया कि बिहार सत्याग्रह आश्रम चले ताकि समाज में जागरूकता और अधिकार के प्रति लोगों को सजग किया जा सके। बैठक में पार्टी कार्यालय चंदवा मोड पर स्थापित करने का निर्णय लिया गया तथा आगामी 4 से 16 फरवरी तक अनुमंड स्तरीय सभी बैठक पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी जिला अध्यक्ष अभय सिंह, जिला संयोजक चंद्रभानु गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष डॉ पदम ओझा, युवा जिला अध्यक्ष सोनू पासवान सहित प्रमुख नेताओं एवं दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने हरेली पर्व पर गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक।

rktvnews

गिरिडीह :उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

कृषि क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्बन बाजार के लिए रूपरेखा और कृषि वानिकी नर्सरी के मान्यता प्रोटोकॉल का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आयोजित दैनिक जागरण के चुनावी चौपाल में कलाकारों एवं रंगकर्मियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा।

rktvnews

InfoComm India 2025: एआई और इमर्सिव एवी टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के बीच विज़िटर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment