RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )30 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर प्रातः शासन सचिवालय पहुंचे। श्री शर्मा ने सचिवालय स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्री शर्मा ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रतिमा के समक्ष बैठकर गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, राम रतन धन पायो, श्री राम जय राम, तू ही है तो सहारा‘ सुने।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सहित अन्य मंत्रीगण, मुख्य सचिव सुधांश पंत, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उनकी अनुकरणीय सेवा की सराहना की।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025 को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 सितंबर 24

rktvnews

दरभंगा:नामांकन को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों प्रतिनियुक्ति,नामांकन परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था-डी एम

rktvnews

वाराणसी:भोजपुरी एवं गुजराती फिल्म स्टार राकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में हूमेन राईटस एण्ड सोशल जस्टिस विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment